बहराइच के मोतीपुर तहसील के चफरिया बाजार में छुट्टा मवेशियों की समस्या बढ़ रही है। हाल ही में दो आवारा सांड बाजार के बीच भिड़ गए। इससे अफरा-तफरी मच गई और दो दुकानों को हल्का नुकसान पहुंचा। सांडों की लड़ाई काफी देर तक चली। दुकानदारों ने पानी डालकर उन्हें भगाया। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, पर बाजार में दहशत का माहौल बना रहा। अमित शर्मा, नवनीत, रघु, कलीम, अतुल, अनिल, तरुण तिवारी और आकाश पोरवाल जैसे दुकानदारों ने बताया कि मवेशियों के भिड़ने से आए दिन परेशानी होती है। बीती रात भी कई लोग हादसे से बचे। दुकानदारों का कहना है कि खरीदारों और व्यापारियों को दुर्घटना का डर रहता है। सांडों की लड़ाई से सामान को नुकसान और लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चिलमा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर निकले श्रद्धालु:रामजानकी मार्ग जयकारों से गूंजा, रविवार को होगी प्राण-प्रतिष्ठा, पंडाल सजकर तैयार › तेज रफ्तार वाहन ने गौवंश को रौंदा:संसारीपुर चौराहे पर घायल हुआ गौवंश, 'सेवा समर्पण' टीम ने पहुंचाया इलाज › दुर्गा प्रतिमा लेने उमड़ी भीड़:कप्तानगंज में मूर्ति कला केंद्र पर रातभर लगा जमावड़ा, सड़क पर जाम › Lalganj Durga Puja 2026 | Maa Durga Idol Procession Pandal Updates“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












