Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां का निधन:अंतिम संस्कार में कई राज्यों...

भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां का निधन:अंतिम संस्कार में कई राज्यों के नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे, अयोध्या में सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार

भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां का निधन:अंतिम संस्कार में कई राज्यों के नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे, अयोध्या में सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया। यशोदा देवी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव तेलियाजोत से अयोध्या के सरयू तट तक निकाली गई। इस दौरान कई जगह लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हरीश द्विवेदी के छोटे भाई बगीश द्विवेदी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, भाजपा के जिला प्रभारी संतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, राजकिशोर सिंह, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, अरुण गोरखपुरी, नितेश शर्मा, सुशील सिंह, अखिलेश दुबे, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, भावेश पांडेय, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, श्याम बिहारी गौड़, पवन कसौधन, अंकुर वर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह और शौक साहिब सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat