परवेज़ आलम | बनकटी(बस्ती ), बस्ती1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। लालगंज थाना क्षेत्र में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर पंडालों की ओर निकल रहे हैं। महादेवा चौराहे से होते हुए सुबह से ही प्रतिमाएं लाई जा रही हैं।
इस दौरान डीजे पर भक्ति गीत बज रहे हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है। दूर-दराज के इलाकों से लोग गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं लेकर पूजा पंडालों तक पहुंच रहे हैं। प्रतिमाओं को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और उनके चेहरे पर पर्दा डाला गया है।
क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और कस्बों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु अपनी परंपराओं के अनुसार प्रतिमाओं को पूजा पंडालों तक पहुंचाने में लगे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर चारों तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल है।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























