महराजगंज में लखिमा थरुआ गांव में खेत में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक किसान पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में किसान जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे जयग्रीश को भी चोटें आईं। पुलिस ने जगन्नाथ को जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया। किसान की पत्नी मीरा ने बागापार चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विरोध करने पर हमले का आरोप मीरा के मुताबिक, उनके पति जगन्नाथ खेत में सोते थे और वहां मछली पकड़ते थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 अक्टूबर को कुछ लोगों ने खेत में जहर डाल दिया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग कथित तौर पर जबरन खेत में मछली पकड़ने लगे। जगन्नाथ ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। रात में हुआ हमला, पुलिस से शिकायत मीरा ने आरोप लगाया कि उसी रात करीब नौ बजे जगन्नाथ पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान उनके बेटे जयग्रीश को भी चोटें आईं। घटना के बाद जगन्नाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीरा ने 11 अक्टूबर को बागापार चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बकरी चराने के विवाद में महिला को पीटा:तीन पट्टीदारों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी भी दी › महिला सुरक्षा के लिए बस्ती में निकला पैदल मार्च:नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 का आगाज, अधिकारियों-छात्रों ने लिया हिस्सा › मिहींपुरवा में रामलीला से पहले निकला राम रथ:नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत, आज रावण जन्म का मंचन › नासिरगंज में शारदीय नवरात्रि पर भव्य पंडाल सजा:मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारी पूरी, बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें गुलजार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























