Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन,...

शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, एकजुट रहने का लिया संकल्प

शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, एकजुट रहने का लिया संकल्प

श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत शहजादी बेलवा में नवरात्रि के मौके पर कलश पूजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीण डीजे और बैंड बाजे के साथ शांतिपूर्वक कलश भरने के लिए पहुंचे। महिलाओं ने कीर्तन-भजन गाते हुए कलश पूजन में हिस्सा लिया। लोगों का कहना था कि नवरात्रि में माता रानी से मांगी गई सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर कलश भरने का कार्यक्रम पूरा किया। महिलाओं ने आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने खुशी-खुशी प्रसाद बांटा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat