निचलौल के कटहरी गांव में इस साल शारदीय नवरात्रि खास होगी। शिव मंदिर परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति (बजरंग दल) अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बना रही है। यह पंडाल इलाके में आकर्षण का केंद्र बना है। समिति अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को अलग अनुभव देने के लिए राम मंदिर का मॉडल बन रहा है। इस पंडाल पर करीब 7 लाख रुपये खर्च होंगे। कारीगर दिन-रात इसकी सजावट में लगे हैं। पंडाल की मुख्य खासियत मां दुर्गा की प्रतिमा होगी। इस बार 56 सिर और 56 हाथों वाली मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। मां का यह रूप भक्तों के लिए खास आकर्षण होगा, दूर-दूर से लोग इसे देखने आएंगे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य धीरू मद्देशिया, धीरज मद्देशिया, संजय यादव, राहुल चौधरी, विजय पासवान, अखिलेश चौधरी, प्रमोद चौधरी और राज मद्देशिया जुटे हैं। समिति ने भक्तों से कटहरी शिव मंदिर आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने को कहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Motipur Kala Navratri 2026 | Durga Puja Pandal & Idol Installation › उतरौला में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी:बाजारों में रौनक, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी › मरवटिया बाजार पीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन:11 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं बांटी गईं, स्वास्थ्यकर्मियों ने किया जागरूक › दुर्गा पूजा के लिए SDM-CO-SHO ने की पैदल गस्त:सोनहा में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए आयोजकों से की बात“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















