Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्र के पहले दिन घूरदेवी माता मंदिर में उमड़ेगी भीड़:दर्शन के लिए...

नवरात्र के पहले दिन घूरदेवी माता मंदिर में उमड़ेगी भीड़:दर्शन के लिए कतार और प्रसाद की दुकानें व्यवस्थित की जा रही हैं

नवरात्र के पहले दिन घूरदेवी माता मंदिर में उमड़ेगी भीड़:दर्शन के लिए कतार और प्रसाद की दुकानें व्यवस्थित की जा रही हैं

जैतापुर के घूरेहरी पुर स्थित घूरदेवी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। हर साल की तरह इस बार भी माता रानी के दर्शन के लिए भीड़ रहेगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाएंगे, ताकि भीड़ में परेशानी न हो। परिसर में फल, मिठाई और प्रसाद की दुकानें भी व्यवस्थित की जा रही हैं। इससे पूजा का सामान खरीदने में आसानी होगी और आवाजाही भी ठीक रहेगी। मंदिर के मैनेजर मोहम्मद अली ने बताया कि नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कतार व्यवस्था और दुकानों को व्यवस्थित करने पर खास ध्यान है। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat