महराजगंज में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल नगर पंचायत से दस दिन पहले लापता हुए युवक और विवाहिता को पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के रिश्ते में विवाहिता चाची लगती है। पति के बाहर रहने के दौरान हुई थी घटना बताया गया कि युवक और विवाहिता पड़ोस में रहते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर लौटा और दोनों की तलाश शुरू की। साथ रहने की जिद पर अड़ी रही विवाहिता पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विवाहिता युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी रही, जबकि युवक ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› अमोढ़ा में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा:शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल › नदी में डूबे बच्चे का तीसरे दिन भी पता नहीं:तलाश में देरी से नाराज परिजन सड़क पर बैठे, CO के आश्वासन पर खत्म किया प्रदर्शन › जमुनहा में शारदीय नवरात्रि पर सजा माता रानी का दरबार:स्कूल प्रांगण में मेहुल नाग ने भेंट की पहली चुनरी, विधि-विधान से हुई कलश स्थापना › अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान:बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गौमाता को फल खिलाए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















