Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:उतमापुर, निरहा, खम्भारा और...

श्रावस्ती में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:उतमापुर, निरहा, खम्भारा और ककांधू समेत कई गांवों की महिलाएं राप्ती नदी से लाईं जल


आज नवरात्रि के पहले दिन श्रावस्ती जिले के निरहा, उतमापुर, खम्भारा और ककांधू समेत कई ग्राम सभाओं में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण अपने घरों से चलकर राप्ती नदी के झुनझुनिया घाट, लक्ष्मननगर पहुंचे। यहां से वे जल भरकर लाए और कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। भक्तों में माता रानी के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाई दी। कई लोग 9 दिनों का व्रत रखकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सभी भक्त भक्ति में लीन दिखे। स्थानीय लोगों मुकेश, उमेश, नंदकिशोर, अजय, छोटू, संतोष और पवन ने बताया कि वे पूरी आस्था के साथ इस पर्व में शामिल हुए हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat