Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश SSB Arrests Nepali National for Wild Boar Poaching at Balrampur Border

SSB Arrests Nepali National for Wild Boar Poaching at Balrampur Border

SSB Arrests Nepali National for Wild Boar Poaching at Balrampur Border

फ़ैज़ान फ़ैसल | शोहरतगढ़20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक नेपाली नागरिक को जंगली सूअर का शिकार करते पकड़ा है। यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे बलरामपुर की 50वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने की। टीम को आसूचना शाखा से मिली जानकारी के आधार पर यह सफलता मिली।

आरोपी को सीमा स्तंभ संख्या 566 से लगभग एक किलोमीटर अंदर भारतीय इलाके के टीसम गांव के पास पकड़ा गया। उसकी पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड 05 निवासी गोविंद पासी (27) पुत्र महेश पासी के रूप में हुई है।

पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह जंगली सूअर का शिकार उसके मांस खाने के लिए करता था। एसएसबी टीम ने उसके पास से एक मृत जंगली सूअर, एक साइकिल और एक जाल बरामद किया। आरोपी और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग इटवा को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat