Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में जलभराव पर डीएम ने लिया संज्ञान:बच्चों की अपील पर जेसीबी...

फरेंदा में जलभराव पर डीएम ने लिया संज्ञान:बच्चों की अपील पर जेसीबी से कराई गई वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था

फरेंदा में जलभराव पर डीएम ने लिया संज्ञान:बच्चों की अपील पर जेसीबी से कराई गई वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था

महराजगंज के फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड 11 में सड़क पर जलभराव की समस्या पर दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर का असर हुआ। बच्चों की अपील पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार सुबह नगर पंचायत टीम ने जेसीबी से पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था की। सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। बच्चों की अपील के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर नगर पंचायत टीम ने जलभराव दूर करने के लिए कदम उठाए। जेसीबी से अस्थायी रास्ता बनाकर जमा पानी बाहर निकाला गया, जिससे सड़क पर आवागमन ठीक हुआ। इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली। हालांकि, स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि बारिश में दोबारा दिक्कत न हो। मौके पर ईओ अनुज भारती भी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat