श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्ति का माहौल है। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन शाम को नव दुर्गा पूजा समिति ने पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। इसके साथ ही पूजा और आरती शुरू हो गई। पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। भक्त माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत रविवार को आरती के साथ हुई है। यह महोत्सव नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति के उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी ने बताया कि महाअष्टमी पर सौ थाली की आरती का खास कार्यक्रम होगा। लक्ष्मणपुर बाजार में इस आयोजन से धार्मिक माहौल बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› इटवा में आरोग्य मेले में 163 मरीजों की जांच:डॉक्टरों ने दी दवा और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह › फरेंदा में जलभराव पर डीएम ने लिया संज्ञान:बच्चों की अपील पर जेसीबी से कराई गई वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था › ऐंठी डीह में 20 साल से मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:डीहवा में उमड़े श्रद्धालु, की सुख-समृद्धि की कामना › Ramgaon Jhinghagat Bridge Protest | Missing Boy Search NDRF Demand“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















