रोहित कुमार | बाला सराय(महसी), बहराइच4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट पुल के पास सरयू नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय बालक युवराज वाजपेयी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
बालक का पता नहीं चलने से नाराज परिजनों ने रविवार को झिंगहाघाट पुल पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन रुक गया।
जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ महसी और रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों ने लापता बालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की।
अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव सहायता और तलाश अभियान जारी रखने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने जाम खत्म कर दिया और सड़क पर आवागमन फिर से शुरू हो गया। पुलिस टीम बालक की तलाश में जुटी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























