सिद्धार्थ नगर जिले के इटवा क्षेत्र में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 163 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। नगर पंचायत बिस्कोहर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 मरीज देखे गए, जबकि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में 80 मरीजों को दवा मिली। डॉक्टरों ने अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं की जांच की गई। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि सुबह की ठंडक से बुखार, खांसी और जुकाम हो सकता है। उन्होंने गांठों में दर्द और अकड़न के लिए कैल्शियम की गोली लेने को कहा। इस मौके पर डॉक्टर इश्तियाक अहमद, डॉक्टर राहुल कुमार, फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी, धीरज राय और राजू मौजूद थे। डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने लोगों को पौष्टिक खाना खाने, गुनगुना पानी पीने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लेने को भी कहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कुंवानो नदी का जलस्तर बढ़ा, मानपुर माझा गांव में बढ़ी:गौर ब्लॉक के आखिरी छोर पर बसे गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी, कटान का भी डर › अनूप यादव जनरल स्टोर का नवरात्र के पहले दिन उद्घाटन:एआरपी सुरेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शुरुआत › श्रावस्ती में मकान कब्जे को लेकर महिला पर हमला:एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से बची जान, 6 लोगों पर केस दर्ज › सोनार पंचायत भवन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:200 से ज्यादा ग्रामीणों का मुफ्त इलाज हुआ, शुगर-बीपी की जांच और दवाएं भी मिलीं“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























