Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ललिया में गौ आश्रय केंद्र का निर्माण रुका:बेसहारा पशु फसलें बर्बाद कर...

ललिया में गौ आश्रय केंद्र का निर्माण रुका:बेसहारा पशु फसलें बर्बाद कर रहे, किसानों ने अधिकारी से शिकायत की

ललिया में गौ आश्रय केंद्र का निर्माण रुका:बेसहारा पशु फसलें बर्बाद कर रहे, किसानों ने अधिकारी से शिकायत की

बलरामपुर की ललिया ग्राम पंचायत में गौ आश्रय केंद्र का निर्माण रुका हुआ है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की रुचि न लेने के कारण यह काम ठप पड़ा है। इससे बेसहारा पशु खेतों में घुसकर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। गांव के किसान छोटे, चंद्रशेखर, उमाकांत, श्रीकांत, बड़का और पहलवान ने बताया कि खलिहान की जमीन पर केंद्र बनाने के लिए हल्का लेखपाल ने जगह चुनी थी। केंद्र न बनने से बेसहारा पशुओं के झुंड गन्ना, धान और सब्जी की फसलें खा रहे हैं। किसानों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीनबंधु चौधरी से कई बार अनुरोध किया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। फसल बचाने के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी नंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat