Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गंगवाल के राजा राम सिंह स्कूल में भरा पानी:निकासी न होने से...

गंगवाल के राजा राम सिंह स्कूल में भरा पानी:निकासी न होने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी, एक हफ्ते में समाधान का भरोसा

गंगवाल के राजा राम सिंह स्कूल में भरा पानी:निकासी न होने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी, एक हफ्ते में समाधान का भरोसा

विशेश्वरगंज विकासखंड की गंगवाल ग्राम पंचायत के राजा राम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। यह इलाका दसवीं तक का इकलौता स्कूल है, जहां दूर-दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल परिसर से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इस वजह से बच्चों को स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। कई बच्चों को लंबा घूमकर आना पड़ता है, जबकि कुछ बच्चे पानी के बीच से ही होकर स्कूल पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी मोनू ओझा, अनूप जायसवाल, पंकज, हिमांशु रावत और लाल जी ने बताया कि पानी की निकासी न होने से यह दिक्कत बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि पानी निकलने का रास्ता बनने से स्कूल परिसर से पानी हट जाएगा और आने-जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। प्रधानाध्यापक राम कुमार पाठक ने कहा है कि एक हफ्ते में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat