Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश स्व. बृजभूषण तिवारी जयंती पर लोकतंत्र सेनानी सम्मानित:शोहरतगढ़ के गौहनिया में हुआ...

स्व. बृजभूषण तिवारी जयंती पर लोकतंत्र सेनानी सम्मानित:शोहरतगढ़ के गौहनिया में हुआ सम्मान समारोह, मुलायम सिंह यादव को भी किया याद

स्व. बृजभूषण तिवारी जयंती पर लोकतंत्र सेनानी सम्मानित:शोहरतगढ़ के गौहनिया में हुआ सम्मान समारोह, मुलायम सिंह यादव को भी किया याद

पूर्व सांसद स्व.बृजभूषण तिवारी की जयंती पर मंगलवार को शोहरतगढ़ के गौहनिया में सम्मान समारोह हुआ। इसमें लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और स्व. बृजभूषण तिवारी के चित्र पर फूल चढ़ाए। सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सय्यदा खातून, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, रवि रांझा, मुरली मिश्रा, मणेन्द्र मिश्रा, डॉ सरफराज अंसारी, राम मिलन भारती, गोपाल फ़ौजी, रामू यादव, हरिनारायन यादव, वीरेंद्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, हरीराम यादव समेत कई नेताओं ने बृजभूषण तिवारी के जीवन और विचारधारा पर बात की। वक्ताओं ने बताया कि बृजभूषण तिवारी ने कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। समारोह में पीडीए स्वाभिमान एप सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने और लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया। संचालन सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने किया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat