Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर 03 गंभीर घायल,...

भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर 03 गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर 03 गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा गोरखपुर-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर हुआ। इसमें 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस UP32FG2598 से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस के ईएमटी नागेंद्र और पायलट जनार्दन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद 22 साल के कृष्णा समेत तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat