Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तिघरा घाट पर युवक ने नदी में लगाई छलांग:सिद्धार्थनगर में साथी के...

तिघरा घाट पर युवक ने नदी में लगाई छलांग:सिद्धार्थनगर में साथी के सामने कूदा, पुलिस और फोरेंसिक टीम तलाश में जुटी

तिघरा घाट पर युवक ने नदी में लगाई छलांग:सिद्धार्थनगर में साथी के सामने कूदा, पुलिस और फोरेंसिक टीम तलाश में जुटी

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव का रहने वाला 28 साल का सत्ती मंगलवार सुबह अपने दोस्त राहुल (25) के साथ तिघरा घाट घूमने गया था। दोनों पुल पर टहल रहे थे, तभी सत्ती ने अचानक उफनती नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर राहुल ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। नदी का पानी गहरा होने के कारण सत्ती देखते ही देखते पानी में डूब गया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… सूचना मिलने पर गोल्हौरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। सत्ती के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। युवक ने यह कदम किन वजहों से उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat