![]()
साऊंघाट विकास क्षेत्र के पैडा खरहरा गांव में शहीद शिव गुलाम सिंह अमृत सरोवर का CDO डॉ. सार्थक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था, बिजली विभाग और बीडीओ को 10 नवंबर तक सभी काम पूरे करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान CDO ने पाया कि सरोवर के रास्ते पर गंदगी, गंदा पानी, घास-फूस और अधूरा प्रवेश गेट मिला। परिसर में 11 हजार वोल्ट का तार, अधूरे गड्ढे, रोशनी और सुरक्षा की कमी भी दिखी। CDO ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुभांशु श्रीवास्तव, सहायक अभियंता रामजगत और SDO सुनील कुमार को 11 हजार वोल्ट के तार और खंभे जल्द हटाने को कहा। जिला पंचायत के जेई सुनील प्रताप सिंह को 10 नवंबर तक सभी काम चालू हालत में रखने का निर्देश दिया। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, ग्राम सचिव लालजी कन्नौजिया और प्रशासक सुभाषचंद को मौके पर रहकर काम करवाने को कहा गया। CDO ने चेतावनी दी कि तय समय में काम पूरा न होने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। प्रशासक सुभाषचन्द ने सीडीओ से कहा कि साहव गॉव के लोग सुबह शाम अब टहलने लगे हैं। पथ वे पर टूटे ईट पड़े हैं तथा साफ सफाई भी नहीं हैं। जिसकी साफ सफाई करवा कर मार्निगवाल्क के लिए सुगम बनवाया जाय। उद्यान प्रभारी भानुप्रताप त्रिपाठी को निर्देशित किया हैं कि पथ वे के बगल रोपित किये गये पौधों व फूलों की नियमित देंखभाल सुनिश्चित करवाया जाय। सरोवर के बगल बने बच्चों के झूले के पास पर्याप्त रोशनी मौजूद रहें। कार्यदायी संस्था को सीडीओ ने निर्देशित किया कि अमृत सरोवर को जिम एवं मिनी वाटर पार्क के रूप में अतिशिघ्र ही स्थापित किया जाय। निर्देशित किया कि इस पोखरे को दुल्हन की तरह सजा कर बेहतर बनाया जाय। जिससे पुरे जिले में इस अमृत सरोवर का नाम हो सके। इस अवसर पर एएमए के अशोक कुमार मददेशिया, जिला पंचायत के जेई सुनील प्रताप सिंह,अअ सुभांशु श्रीवास्तव, जेई रामजगत, एसडीओ सुनील कुमार, बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, उद्यान प्रभारी भानुप्रताप त्रिपाठी, ग्राम सचिव लालजी कन्नौजिया, ग्राम प्रधान सुभाषचन्द, जगदीश प्रसाद, गौरीशंकर पाण्डेय, कपिल देव, शिवशंकर पाण्डेय, रीतेश कुमार, बलिराम, जमुना प्रसाद, अर्जुन कुमार, श्वेता गौतम सहित लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











