विनय मोहन सहानी | ठूठीबारी(निचलौल), महराजगंज20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दशहरा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए SSB की 22वीं बटालियन अलर्ट पर है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महराजगंज के ठूठीबारी में सीमा पर आने-जाने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
नेपाल से भारत आने और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की बारीकी से जांच हो रही है। यात्रियों के सामानों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
सुरक्षा बल के जवान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। त्योहारों के दौरान गलत गतिविधियों को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए यह निगरानी बढ़ाई गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















