विकासखंड विशेश्वरगंज के पुरैना बाजार और आसपास के कई गांवों में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। सेमरौना, चौखड़िया, मन्नीटांड़, पहुचकट्टा और पुरैना समेत कई गांवों में पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जा रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, शिवराम वर्मा, खुशी बाबा और चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया कि इस बार व्यवस्थाएं पिछले वर्षों से बेहतर हैं। पूजा पंडालों की सजावट और अन्य तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया है। शासन-प्रशासन भी आयोजन पर ध्यान दे रहा है। इससे दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोगों में महोत्सव को लेकर उत्साह है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















