Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई रकम में से 10-हजार रुपये:वापस, खेसरहा साइबर...

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई रकम में से 10-हजार रुपये:वापस, खेसरहा साइबर पुलिस की पहल से पीड़ित को मिली राहत

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई रकम में से 10-हजार रुपये:वापस, खेसरहा साइबर पुलिस की पहल से पीड़ित को मिली राहत

देवरी निवासी शहंशाह यूपीआई साइबर ठगी का शिकार हुए थे। खेसरहा साइबर पुलिस टीम ने उनकी मदद की है। पुलिस और बैंक के तालमेल से ठगी गई रकम में से 10 हजार रुपये उनके खाते में वापस कराए गए। मंगलवार को पैसे वापस मिलने से पीड़ित को राहत मिली। शहंशाह ने 3 अप्रैल 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके साथ यूपीआई के जरिए 19,400 रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रकम वापस दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। खेसरहा के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में साइबर टीम ने बैंक से संपर्क किया। इसके बाद 13 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस आ गए। पुलिस के मुताबिक, कुल 19,400 रुपये की ठगी हुई थी, जिसमें से अभी 10 हजार रुपये ही वापस मिले हैं। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन में सावधान रहें और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat