बस्ती में शिक्षा के जरिए बच्चों का भविष्य संवारने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच के साथ रंजन सिंह ने एक मिसाल पेश की है। गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए करने वाली रंजन सिंह ने शादी के बाद बस्ती जिले के इंजरगढ़ गांव में स्कूल की स्थापना की। उन्होंने अपने ससुर और भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय भगवती के नाम पर ‘भगवती भूतपूर्व सैनिक चिल्ड्रन स्कूल’ खोला। करीब 20 वर्षों से संचालित इस विद्यालय से पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थी आज डॉक्टर, सब-इंस्पेक्टर और पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। रंजन सिंह का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर रंजन सिंह का मानना है कि महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना परिवार तथा समाज की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। महिलाएं केवल परिवार तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बनाएं। उनके अनुसार, आत्मनिर्भर महिलाएं बच्चों के बेहतर भविष्य और परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है और उन्हें सम्मान भी मिलता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















