Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर घायल:पैर, हाथ और सिर...

श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर घायल:पैर, हाथ और सिर में चोटें आईं; भिनगा से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

श्रावस्ती में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर घायल:पैर, हाथ और सिर में चोटें आईं; भिनगा से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी भोजपुर रोड पर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लल्ला को अंदरूनी चोटें आईं। उसका पैर और हाथ फ्रैक्चर हो गया, साथ ही सिर में भी चोट लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। भिनगा अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसे एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बहराइच भेजा गया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने मरीज की देखभाल की और कंट्रोल रूम के डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार दिया। ड्राइवर विनय कुमार ने भी सहयोग किया। परिजनों ने ईएमटी, ड्राइवर और आपातकालीन सेवाओं के लिए सरकार का धन्यवाद किया।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat