Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महसी के औराही में बालिका के सरयू-नदी में डूबने-की आशंका:24 घंटे बाद...

महसी के औराही में बालिका के सरयू-नदी में डूबने-की आशंका:24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, NDRF की टीम तलाश में जुटी

महसी के औराही में बालिका के सरयू-नदी में डूबने-की आशंका:24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, NDRF की टीम तलाश में जुटी

बहराइच के महसी थाना क्षेत्र के औराही गांव में एक बालिका के सरयू नदी में डूबने की आशंका है। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी किनारे उसकी साइकिल और चप्पल मिलीं, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। बालिका के पिता छैलू ने तुरंत हरदी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए तहसील प्रशासन को बताया। तहसीलदार महसी विपिन कुमार चौरसिया के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। प्रशासन की देखरेख में एनडीआरएफ की टीम ने सरयू नदी में बालिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सीओ महसी पवन कुमार ने बताया कि टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat