पयागपुर की श्रीमती भावना अग्रवाल ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने 2020 में टिफिन सर्विस शुरू कर अपने रोजगार का सफर शुरू किया। मुंबई की तर्ज पर शुरू की गई इस सर्विस से नौकरीपेशा लोगों और अन्य जरूरतमंदों को घर जैसा स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिलने लगा। इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई। बाद में भावना ने क्षेत्र में लॉन्ड्री सुविधा की कमी को पहचाना। उन्होंने बहराइच की एक लॉन्ड्री सर्विस की फ्रेंचाइजी ली, जिससे लोगों को घर बैठे कपड़े धुलवाने की सुविधा मिली। इसके अलावा श्रीमती भावना अग्रवाल प्रयागपुर स्थित श्याम मंदिर से जुड़ी हुई है। जहां पर आए दिन धार्मिक कार्यक्रम होने के दौरान वहां पर खान-पान की सेवा देती हैं जिससे उनका रोजगार मिलने के साथ ही साथ और लोगों को भी बेहतर चीज मुहैया हो जाती हैं उनका कहना है कि यदि काम करने का जज्बा हो तो कठिन परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद भी सफलता हासिल की जा सकती है और साथ ही साथ अन्य लोगों को भी इससे जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण स्तर पर सरकार द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं शुरू की जा सके तो और ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे और सरकार की मनसा पूरी हो सकेगी दैनिक भास्कर ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर तेजस्विनी का जो कार्यक्रम चलाया वह काबिले तारीफ है। भावना ने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अपने प्रयासों से कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया। उनकी यह पहल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























