पनियरा(महराजगंज): पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम औरहियां के कोमर टोले में मंगलवार को एक ठगी की अजीब और सनसनीखेज घटना सामने आई है। भिखारी के भेष में बाइक से आए दो ठगों ने घर में अकेली महिला को तंत्र-मंत्र और उसके पति की असामयिक मौत का भय दिखाकर झांसे में लिया और गले का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पति की मौत का भय दिखाकर दिया घटना को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर औरहियां गांव पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक गांव के बाहर ही खड़ी कर दी और पैदल ही गांव के अंदर घुसकर भीख मांगने लगे। इस दौरान वे तंत्र-मंत्र का ढोंग करने लगे। गांव निवासी इंद्रावती उस समय अपने घर पर अकेली थीं, क्योंकि उनके पति लक्ष्मी मजदूरी करने गए थे। ठगों ने इंद्रावती को अपनी बातों के जाल में फंसाया और डराते हुए कहा कि उनके पति की असामयिक मौत होने वाली है। इस अनहोनी से बचाने का झूठा उपाय बताते हुए उन्होंने महिला से उसके गले का मंगलसूत्र उतरवा लिया। शातिर ठगों ने महिला को यह हिदायत दी कि उपाय के तहत उसे अगले आधे घंटे तक किसी से भी बात नहीं करनी है। जब तक महिला कुछ समझ पाती, ठग पलक झपकते ही गांव के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी, बाइक नंबर और फोटो होने का दावा घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सतर्कता दिखाते हुए किसी ने बाहर खड़ी ठगों की बाइक का नंबर और उनकी फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पनियरा थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस टीम साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























