शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को 51 शक्तिपीठों में शामिल प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां चंद्रघंटा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह होते-होते दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता प्रदान करती हैं तथा उनके कष्टों का निवारण करती हैं। मां के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से पूजा कर मां से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। मान्यता के अनुसार, यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से माता सती के अंग विभिन्न स्थानों पर गिरे थे, जहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। देवीपाटन मंदिर को भी माता सती के पवित्र अंग से जुड़ा प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। यहां मां पाटेश्वरी स्वरूप में विराजमान हैं और सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। नवरात्रि के अवसर पर देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु मां के दर्शन के साथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां लगने वाला राजकीय मेला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है। मंदिर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भक्तों की आस्था और मां के जयकारों से पूरा देवीपाटन धाम भक्तिमय बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























