बहराइच के सुजौली चफरिया स्थित मां दुर्गा के नवरात्रि पंडाल में सुजौली पुलिस ने महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। देर रात सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे, धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुमित कुमार, चंदन यादव और महिला पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, समाज में उनकी भागीदारी, परेशानी में पुलिस की मदद लेने को कहा। पुलिस टीम ने सरकार की महिला सुरक्षा योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं को अप्रिय घटना में तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, अमित पांडे, अंजनी, राम सिंह, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, चंदन यादव, कांस्टेबल फिरोज खान, अतुल मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्रतिमा यादव, प्रतिभा यादव, ममता वर्मा, सुधा समेत अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























