Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Sonauli Police Seize Smuggled Goods at India-Nepal Border

Sonauli Police Seize Smuggled Goods at India-Nepal Border

Sonauli Police Seize Smuggled Goods at India-Nepal Border

धीरेन्द्र गुप्ता | सोनौली(नौतनवाॅ), महराजगंज7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। सोनौली पुलिस ने नो-मेंस लैंड के पास से 50,000 रुपये के जूते और सैंडल बरामद किए हैं। यह सामान लावारिस हालत में मिला था।

13 अक्टूबर 2026 को सोनौली पुलिस टीम भगवानपुर टोला, पटहरी के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर 38 जोड़ी जूते और 5 जोड़ी लेडीज सैंडल मिले। पुलिस को शक है कि यह सामान नेपाल ले जाने के लिए रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सोनौली थाने में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बरामद सामान को नौतनवां कस्टम कार्यालय भेजा गया है। इस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल पंकज सरोज और कांस्टेबल चंद्रपाल गौड़ शामिल थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat