Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खैरहनियां के बिलोलहा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी:मच्छरों का प्रकोप...

खैरहनियां के बिलोलहा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी:मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा

खैरहनियां के बिलोलहा में मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी:मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा

तुलसीपुर के बिशुनपुर खैरहनियां पंचायत के दरोगा बिलोलहा गांव में मुख्य सड़क पर गंदा पानी भर गया है। यहां पानी निकालने की सही व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क तालाब जैसी बन गई है। घुटने तक पानी भरा होने से गांव वालों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है और फिसलकर चोट लगने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों मन्नू, कल्लू, गुड्डू, मुस्तकीम, जुताई, रामजी और राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के लिए क्षेत्रीय विधायक से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने से बदबू आ रही है और मच्छर बढ़ रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि इससे लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन से बिलोलहा में पानी निकालने की व्यवस्था करने, नाली बनाने और सड़क को ठीक कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat