पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के कोदईपुर गिदहा टोला में दो वर्षीय आयुष राव की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक मंजेश पासवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। आयुष मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत महराजगंज जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि मृतक की मां पूजा की शिकायत पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























