बलरामपुर में श्री श्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी बलरामपुर की ओर से आयोजित रामलीला में लखीमपुर से आए कलाकारों ने नारद मोह, रावण जन्म और सीता जन्म की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक भगवान श्रीराम की लीलाओं से जुड़े प्रसंगों को देखकर भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम लगभग सोमवार देर रात्रि 1:30 बजे समाप्त हुआ।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. सतीश सिंह, डॉ कौशल्या गुप्ता, बलरामपुर इस्टेट के महाप्रबंधक संजीव कुमारऔर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का कमेटी द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने रामलीला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक आदर्शों से परिचित कराते हैं।
रामलीला के मंचन के माध्यम से कलाकारों ने भक्ति, धर्म और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और रामलीला प्रेमियों की उपस्थिति रही। कमेटी की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। महिला व पुरुष के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पुलिस टीम उपस्थित रही।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में लड़की भगाने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; 4 घायल, सीएचसी में भर्ती › महाराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम मानदेय सहित 5 मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन › ग्रामीणों ने मछुई नदी की सफाई का बीड़ा उठाया:बस्ती में अस्तित्व बचाने के लिए खुद आगे आए, कई गांवों के लोग करते हैं मूर्ति विसर्जन › Bahraich Saryu River Rescue | NDRF Search Operation For Missing Boy“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















