Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Visheshwarganj Ramlila 2026 | Narad Moh Performance in Bahraich

Visheshwarganj Ramlila 2026 | Narad Moh Performance in Bahraich

विशेश्वरगंज में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन। - Dainik Bhaskar

अनूप कुमार मिश्रा | विशेश्वरगंज, बहराइच18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विशेश्वरगंज में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन।

विशेश्वरगंज (बहराइच) के चौक बाजार में श्री नवयुवक आदर्श बाल रामलीला समिति ने रामलीला मंचन शुरू किया। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से हुई। अनुज सिंह ने भगवान गणेश का किरदार निभाया। सुरेंद्र ने नारद मुनि, राजन गुप्ता ने भगवान विष्णु, यशवीर जायसवाल ने भगवान शंकर और वीर जायसवाल ने कामदेव का रोल किया।

विपिन सोनी ने पात्रों को तैयार करने में मदद की। मंच का संचालन शिवा जायसवाल ने किया। समिति के अध्यक्ष कमलापति तिवारी, कोषाध्यक्ष श्यामबाबू और उपाध्यक्ष संदीप दुबे समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

रामलीला का मकसद धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। इस आयोजन को लेकर इलाके में खुशी का माहौल है। दर्शकों को भगवान श्रीराम की लीलाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मौका मिल रहा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat