Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फुर्सतपुर में 5 दिन आंदोलन के बाद प्रशासन का भरोसा:डीएफओ से मिले...

फुर्सतपुर में 5 दिन आंदोलन के बाद प्रशासन का भरोसा:डीएफओ से मिले ग्रामीण, जल्द शुरू होगा मिट्टी भराई और इंटरलॉकिंग का काम

फुर्सतपुर में 5 दिन आंदोलन के बाद प्रशासन का भरोसा:डीएफओ से मिले ग्रामीण, जल्द शुरू होगा मिट्टी भराई और इंटरलॉकिंग का काम

बागापार के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली की मांग को लेकर पांच दिन का आंदोलन खत्म हो गया। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निरंजन राजेंद्र सुर्वे और सदर तहसीलदार पंकज शाही से मुलाकात की। डीएफओ ने जल्द मिट्टी भराई शुरू करने का भरोसा दिया। फुर्सतपुर बाजार में खराब सड़क और जलनिकासी की समस्या से लोग लंबे समय से परेशान थे। इसके समाधान के लिए 8 अक्टूबर से आंदोलन शुरू हुआ। व्यापारियों और संगठनों ने भी समर्थन दिया। तहसीलदार पंकज शाही के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ था। अब डीएफओ ने मिट्टी भराई के बाद इंटरलॉकिंग सड़क का भी भरोसा दिया। ग्रामीण अब काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी, रवींद्र जैन, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, हरीश आर्य, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, जितेंद्र चौहान, राकेश चौहान, चंद्रभान साहनी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र मौर्य, गणेश चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat