बहराइच जिले में तेज आंधी और बारिश से प्रभावित 13781 किसानों के खातों में जल्द ही 7.848 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। सोमवार को कपूरथला परिसर के उत्थान ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल के साथ 20 किसानों को सांकेतिक रूप से डेमो चेक दिए। इन किसानों में जगतराम, विशम्भर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परसुराम, झब्बर, रियाज अहमद, शैलेन्द्र विक्रम, बीपत, राधेश्याम, गंगाराम सिंह, झब्बर, सियाराम, मुन्नी देवी, बिटटन, विनोद कुमार, संगम, ईमुननिशा, सकरीना और अमृतलाल शामिल थे।
सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देगी और उनके कृषि कार्यों में सहायक होगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› परतावल में PNB की नई शाखा का उद्घाटन:ग्राहकों को गोल्ड लोन, लॉकर और एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी › आशा कार्यकर्ताओं ने 5 मांगों को लेकर दी आंदोलन की-चेतावनी:मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग › बाढ़ से फसल-बर्बाद, 25किसानों को मिला मुआवजे का डेमो चेक:विधायक ने बांटे चेक, चार गांवों के 1399 किसानों को मिलेगी सहायता › सिसवा में विकास कार्यों को मिली गति:सुभाष नगर में RCC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मी-गणेश विसर्जन जुलूस का रास्ता होगा सुगम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















