Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जलालपुर-सेमरौना संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत:कई बार शिकायत के...

जलालपुर-सेमरौना संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत:कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, जल्द मरम्मत की मांग

जलालपुर-सेमरौना संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत:कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, जल्द मरम्मत की मांग

विकासखंड विशेश्वरगंज के जलालपुर से सेमरौना जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण मोहनलाल, संदीप, राम राज और राम बाबू ने बताया कि उन्होंने इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है, पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की जांच कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। खराब रास्ते से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी है। बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कपड़े गंदे हो जाते हैं और उन्हें स्कूल से लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat