बहराइच के विशेश्वरगंज में श्री नवयुवक आदर्श बाल रामलीला समिति ने रामलीला का आयोजन किया। इसमें भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया गया, जिसमें ताड़का वध की लीला प्रमुख रही। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। मुनि की भूमिका लक्की ने निभाई, जबकि राजा दशरथ सोनू जायसवाल बने। मुनि वशिष्ठ का किरदार रामदेव नेता ने निभाया। दरबारी के रूप में शिवम गुप्ता और संदीप गुप्ता नजर आए। भगवान श्रीराम की भूमिका वीर जायसवाल ने निभाई, वहीं लक्ष्मण के पात्र में यशवीर थे। हरिओम गुप्ता का किरदार भी सोनू जायसवाल ने अदा किया। इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समिति ने बताया कि इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भगवानपुर में देर रात मां दुर्गा की आरती हुई:बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु हुए शामिल, सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की › नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन युवकों पर केस दर्ज, पिता ने सोने-चांदी और नकदी गायब होने की बात कही › बिशुनापुर लोहटी चिल्हरिया में रास्ते पर भरा पानी:घरों से निकलने वाला पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं › बलरामपुर में शव गन्ने के खेत के पास मिला:एक दिन पहले से लापता थे; पुलिस जांच में जुटी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















