बलरामपुर के उतरौला में श्री दुःखहरण नाथ रामलीला कमेटी (2026) के बारह दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का तीसरा दिन भक्तिमय रहा। इस दौरान ताड़का वध, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, शिव धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह की महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ताड़का वध से हुई, जहां श्रीराम ने ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। इसके बाद पुष्प वाटिका की लीला दिखाई गई, जिसमें श्रीराम और माता सीता के पहले दर्शन का प्रसंग दर्शकों को खूब पसंद आया। मिथिला नरेश राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ किया था। जब कोई राजा शिव धनुष नहीं उठा पाया, तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
शिव धनुष भंग के बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन हुआ। महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्रीराम और माता सीता का विवाह रहा। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ जयकारे लगाए, जिससे उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संतोष सोनी, महामंत्री संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, राम गोपाल, अमित कुमार, कपिल कुमार, अर्जुन गुप्ता, विष्णु कुमार, संजय गुप्ता, रुपेश कुमार,राम प्रकाश गुप्ता, मौजूद रहे
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन युवकों पर केस दर्ज, पिता ने सोने-चांदी और नकदी गायब होने की बात कही › बिशुनापुर लोहटी चिल्हरिया में रास्ते पर भरा पानी:घरों से निकलने वाला पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं › बलरामपुर में शव गन्ने के खेत के पास मिला:एक दिन पहले से लापता थे; पुलिस जांच में जुटी › विशेश्वरगंज में रामलीला का मंचन, ताड़का वध की लीला दिखाई:श्री नवयुवक आदर्श बाल रामलीला समिति ने किया आयोजन, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















