बलरामपुर के देहात कोतवाली इलाके की ग्राम पंचायत रतनपुर में लापता रामराज यादव का शव गन्ने के खेत के पास मिला है। इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रामराज यादव (तुलाराम यादव के बेटे) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने तलाश के बाद देहात कोतवाली पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। बुधवार सुबह रतनपुर गांव के पास गन्ने के खेत के नजदीक ग्रामीणों ने रामराज यादव का शव देखा। इसकी जानकारी परिवार को दी गई, मौके पर भीड़ जमा हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत की वजह अभी साफ नहीं है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भगवानपुर में देर रात मां दुर्गा की आरती हुई:बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु हुए शामिल, सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की › नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन युवकों पर केस दर्ज, पिता ने सोने-चांदी और नकदी गायब होने की बात कही › बिशुनापुर लोहटी चिल्हरिया में रास्ते पर भरा पानी:घरों से निकलने वाला पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं › विशेश्वरगंज में रामलीला का मंचन, ताड़का वध की लीला दिखाई:श्री नवयुवक आदर्श बाल रामलीला समिति ने किया आयोजन, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















