Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज से पडरौना के लिए सीधी बस सेवा शुरू:यात्रियों को अब नहीं...

महराजगंज से पडरौना के लिए सीधी बस सेवा शुरू:यात्रियों को अब नहीं बदलनी पड़ेगी बस, मिलेगी सुविधा

महराजगंज से पडरौना के लिए सीधी बस सेवा शुरू:यात्रियों को अब नहीं बदलनी पड़ेगी बस, मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महराजगंज से पडरौना के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। मामले की जानकारी देते हुए एआरएम संजय प्रेमी ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे महराजगंज डिपो से पडरौना के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि महराजगंज-परतावल-पडरौना रूट पर पहले सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को बार-बार बसें बदलनी पड़ती थीं। इस नई बस के संचालन से अब यात्रियों का समय बचेगा और उनका सफर अधिक सुगम और आरामदायक हो जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat