Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चफरिया में मां काली बनी रागिनी ने जीता सबका दिल:नवरात्रि के तीसरे...

चफरिया में मां काली बनी रागिनी ने जीता सबका दिल:नवरात्रि के तीसरे दिन बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति


चफरिया ग्राम पंचायत के ओरीपुरवा स्थित नवदुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि के तीसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान छोटी बच्ची रागिनी ने मां काली का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने धार्मिक, भक्ति और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां काली नृत्य जैसी प्रस्तुतियों और हास्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मां महाकाली के रूप में रागिनी का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उसकी भाव-भंगिमाओं और प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। रागिनी ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। रागिनी के साथ संजना, मंदाकिनी, वैष्णवी, नित्या तिवारी और ऋचा चौहान समेत अन्य बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल अवस्थी सहित अंजनी चतुर्वेदी, क्रांति मिश्र, आदर्श पांडे, कृष्णा पांडे और दीपक सोनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat