Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भुजंगा गांव में विश्वामित्र मांगन लीला का मंचन:दशरथ और विश्वामित्र के संवाद...

भुजंगा गांव में विश्वामित्र मांगन लीला का मंचन:दशरथ और विश्वामित्र के संवाद ने जीता दर्शकों का दिल, रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा

भुजंगा गांव में विश्वामित्र मांगन लीला का मंचन:दशरथ और विश्वामित्र के संवाद ने जीता दर्शकों का दिल, रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा

श्रावस्ती जनपद के भिनगा तहसील क्षेत्र के भुजंगा गांव में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार की रात विश्वामित्र मांगन प्रसंग का मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान राम और लक्ष्मण को मांगने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। इस दौरान रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। श्री रामलीला समिति भुजंगा की ओर से आयोजित रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे सुधांशु पाण्डेय ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने पुत्र के प्रति प्रेम और धर्म के कर्तव्य के बीच उलझे राजा दशरथ की भावनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं महर्षि विश्वामित्र की भूमिका में प्रिंस तिवारी ने अपने प्रभावशाली संवाद और दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। दोनों कलाकारों के बीच हुए संवाद ने मंचन को खास बना दिया। लीला के दौरान दर्शक भावुक नजर आए। कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र प्रताप तिवारी, सुमित पाण्डेय, शिवकुमार यादव, मिनती राम, सिपाही यादव, कमल किशोर, संजय यादव और विजय बहादुर पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामवासी मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शाम आठ बजे से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। अगले दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होगा। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat