/* ===== MOBILE ===== */ @media (max-width: 600px) { .mnt-newsbar { height: 34px; } .mnt-datetime { height: 34px; min-width: 195px; padding: 0 7px; font-size: 10px; } .mnt-live { height: 34px; flex-basis: 50px; font-size: 9px; } .mnt-live-dot { width: 6px; height: 6px; } .mnt-flash { height: 34px; flex-basis: 100px; font-size: 10px; } .mnt-flash::after { border-top-width: 17px; border-bottom-width: 17px; } .mnt-ticker-window { height: 34px; } .mnt-ticker-track a { font-size: 11px; padding: 0 14px; } }
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर मेंबाइक ने युवक को टक्कर मारी:पैदल राहगीर गंभीर घायल, आरोपी मौके...

मल्हीपुर मेंबाइक ने युवक को टक्कर मारी:पैदल राहगीर गंभीर घायल, आरोपी मौके से फरार

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव के रहने वाले मोहित गुप्ता (24) अपनी दुकान पर जा रहे थे। जमुनहा-बहराइच राज्यमार्ग पर गंगापुर के पास एक व्यक्ति ने अचानक अपनी गाड़ी मोड़ दी। इससे मोहित की बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला व्यक्ति अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी मोहित के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मोहित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मोहित के परिजन टक्कर मारने वाले के खिलाफ मल्हीपुर पुलिस को शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat