सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रेलवे ट्रैक के किनारे बने दो आयताकार गड्ढे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ट्रैक के ठीक बगल में खुले पड़े इन गड्ढों के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन के आने-जाने के दौरान जब यात्री जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, तब हादसे का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। प्लेटफॉर्म-2 पर रेलवे ट्रैक के किनारे बने ये दोनों गड्ढे खुले हुए हैं। इनकी वजह से यात्रियों को ट्रेन पकड़ते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। भीड़ के दौरान किसी यात्री का पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर वह हादसे का शिकार हो सकता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों के कारण ज्यादा खतरे में हैं। स्थानीय निवासी योगेश्वर पांडेय, राकेश कुमार और शिवेंद्र समेत कई लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के ठीक किनारे इस तरह गड्ढों का खुला रहना लापरवाही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इन्हें बंद नहीं कराया गया, तो किसी दिन हादसा हो सकता है। यात्रियों ने संबंधित विभाग से इन गड्ढों को जल्द भरवाने या सुरक्षित तरीके से ढकवाने की मांग की है। इस संबंध में सिसवा स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि ये दोनों गड्ढे सिग्नल विभाग द्वारा अपने काम के लिए खुदवाए गए थे। इसकी जानकारी सिग्नल विभाग को दे दी गई है।
सिसवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खुले गड्ढे:रेलवे ट्रैक किनारे बने गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा















