थाना गौर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बड़े बेटे पर शराब के नशे में घर में मारपीट और विवाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान को इस संबंध में शिकायत दी है। पिता ने बेटे से परेशान होकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शराब पीने का आदी है। वह शराब पीने के बाद घर में मारपीट करता है, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। पिता ने यह भी कहा कि वह अपनी चल-अचल संपत्ति से बेटे को बेदखल कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में बेटे के किसी भी लेन-देन के लिए वे खुद को जिम्मेदार नहीं मानेंगे। पिता ने थाना प्रभारी से इस मामले पर ध्यान देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शराबी बेटे से परेशान पिता ने थाने में दी तहरीर:बोला- शराब पीकर मारपीट करता है, संपत्ति से बेदखल करने की मांग
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा















