Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती मनाई गई:देश-प्रदेश के राजनेताओं और...

बस्ती में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती मनाई गई:देश-प्रदेश के राजनेताओं और बुद्धिजीवियों ने उनकी वैचारिक विरासत को याद किया

बस्ती शहर के गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज सभागार में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती मनाई गई। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें देश और प्रदेश के कई राजनेता, बुद्धिजीवी और शिक्षाविद शामिल हुए। समारोह में चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन, विचारों और समाजवादी मूल्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनकी भारत यात्रा और देश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर ने आम लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझा। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी, डॉ. राकेश पाठक, प्रो. अरुण त्रिपाठी, डॉ. सुनीलम, डॉ. रघुवंश मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजमणि पाण्डेय और श्याम त्रिपाठी जैसे गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक समिति के डॉ. हरीओम श्रीवास्तव, रजवन्त सिंह, राजकुमार पाण्डेय और अजय कुमार सिंह ‘अखण्ड’ की देखरेख में कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे समाप्त हुआ।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat