प्राचीन श्री साकेत राज सदन घोलहा घाट मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर पर्यटन विभाग ने निरीक्षण किया। पर्यटन अधिकारी विवेक नारायण ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित बाउंड्री वॉल, संत निवास और यज्ञ स्थल सहित अन्य जरूरी निर्माण कार्यों का सर्वे किया। इस दौरान मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की जरूरत और जगह की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय महेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, मोहित, रामबदल मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र, राघव राम यादव और गुड्डू मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी के प्रयासों की तारीफ की। उनका कहना था कि बुनियादी सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा मिलेगी और इस प्राचीन धार्मिक स्थल को नई पहचान मिलेगी।
घोलहा मंदिर के विकास कार्यों का पर्यटन-विभाग ने किया निरीक्षण:सौंदर्यीकरण के लिए बाउंड्री वॉल, संत निवास और यज्ञ स्थल बनाने का सर्वे हुआ
और पढ़ें
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
संबंधित खबरें















