महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने छात्राओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 102 व 108 स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं के स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान:छात्राओं को महिला और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















